Loading...
अभी-अभी:

भारत बचाओ रैली : मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे बड़ा आंदोलन

image

Dec 12, 2019

चंद्रकांत देवांगन : केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बड़ा आन्दोलन करने जा रही है जिसमें भारत बचाओ आंदोलन में देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सात हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। 

बता दें कि इस विशेष ट्रेन को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना किया और कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया। यह स्पेशल ट्रेन आज 12 दिसंबर को सुबह दुर्ग से रवाना होकर 13 दिसंबर को सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये रैली नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होगी। जिसमें कांग्रेस के साथ सभी गैर-राजग के नेताओं के आने की उम्मीद है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का कहना है कि केंद्र में माननी नरेंद्र मोदी की सरकार जब से आई है। देश के नौजवान बेरोजगार हो या किसान आम जनता के साथ भेदभाव कर रही है। पूरा व्यापार व्यवसाय तबाह हो गया है। छत्तीसगढ़ के किसान भी परेशान हैं। भारत बचाओ रैली का आंदोलन किया गया है। छत्तीसगढ़ से लगभग तीन हजार लोग दिल्ली जा रहे हैं।