Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः स्कूलों में अनिवार्य रूप से सुबह की सभा के दौरान पढ़ाई जा सकती है संविधान की प्रस्तावना

image

Jan 22, 2020

महाराष्ट्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की पहल हो सकती है। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि यह एक शानदार कदम है, जिसे पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए। वे इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से पहल करने की बात करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने महाराष्ट्र की उस पहल को सराहनीय बताया है, जिसमें मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना था कि 26 जनवरी से महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़नी होगी।