Loading...
अभी-अभी:

23 मई को होने वाली मतगणना के लिए कांउटडाउन शुरू, रणनीतियां बनाने का दौर जारी

image

May 22, 2019

रेखराज साहू  : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में अब बस एक दिन ही शेष बचा है। 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए कांउटडाउन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के महासमुंद में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता और प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन भी बढ़ चुकी है। बता दें कि भाजपा-कांग्रेस का, सरकार बनाने के लिए सियासी जोड़-तोड़, आंकड़ों की माथापच्ची और रणनीतियां बनाने का दौर जारी है।

कांग्रेस एग्जिट पोल को बता रही निराधार 
एग्जिट पोल के नतीजे से जहां भाजपा उत्साहित नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस पोल को निराधार बताते हुए इसे मैनेज पोल बता रही है। दोनों ही दलों का दावा है कि उनकी बहुमत वाली सरकार बनेगी। साथ ही महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट जीत रहे हैं। महासमुंद के कांग्रेस जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकराते हुए कहा कि ये मोदी सरकार की मैनेज पोल है। 

कांग्रेस प्रदेश की 11 सीट को जीतकर केंद्र में भारी बहुमत बनाएगी
विधानसभा चुनाव के समय भी एग्जिट पोल के नतीजे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ थी लेकिन जब रिजल्ट आया तो कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की। एकबार फिर कांग्रेस प्रदेश के 11 सीट को जीतकर केंद्र में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं भाजपा नेता और महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने कहा कि देश में मोदी का जादू चल चुका है, एग्जिट पोल के नतीजे तो कम है। इससे कहीं ज्यादा बहुमत 23 मई को भाजपा को मिलेगी और एक बार फिर मोदी की सरकार देश मे बनेगी। यहीं नहीं विमल चोपड़ा ने भी प्रदेश के 11 लोकसभा सीट पर भाजपा के जीत का दावा किया है। बहरहाल महासमुंद लोकसभा क्षेत्र और प्रदेश की जनता ने किसे राज सौंपा है, इसका पता तो 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही लगेगा।