Loading...
अभी-अभी:

'वैज्ञानिक पद्धति से अपराध अनुसंधान' की दो दिवसीय कार्यशाल आज

image

Nov 18, 2016

जांजगीर। पुलिस विभाग द्वारा 'वैज्ञानिक पद्धति से अपराध अनुसंधान' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आज से शुरु हो रहा है।इस कार्यशाला में कई विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित पुलिसकर्मियों को जानकारी देंगे। कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के विवेकानंद सिन्हा समेत 5 जिलों जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और मुंगेली के एसपी समेत 250 से अधिक पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए हैं।

कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को निर्जीव वस्तुओं से सक्ष्य संकलन के गुण सिखाए जा रहे हैं। डॉ. डीके सतपथी नेशनल मेडिकोलिगल एक्सपर्ट , किशलय चौधरी नेशनल साईबर क्राईम एक्सपर्ट, डॉ एस एन चंदेल विवेचना एक्सपर्ट, वीनाबेन त्रिवेदी नेशनल डीएनए एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे। दरअसल, पुलिस के द्वारा परंपरागत तरीके से अपराधों का अन्वेषण किया जाता है। इस वजह से ज्यादातर मामलों में अपराधी साक्ष्य के अभाव में छूट जाते हैं, मगर जांजगीर में आयोजित 'वैज्ञानिक पद्धति से अपराधों के अनुसंधान' के प्रशिक्षण से अब निर्जीव चीजों से साक्ष्य संकलन कर अपराध का अन्वेषण किया जाएगा। इससे अपराध को उजागर होने और अपराधी के बच निकलने की संभावनाएं समाप्त हो जायेगी और पीड़ितों को जल्द ही न्याय दिलाया जा सकेगा। - विवेकानंद सिन्हा, आईजी, बिलासपुर रेंज