Loading...
अभी-अभी:

“छत पर खेती” रामगुलाल सिन्हा व् व्यासनारायण चतुर्वेदी ने अपनी छत पर उगाईं विभिन्न प्रकार की सब्जियां

image

Dec 30, 2018

पुरुषोत्तम पात्रा - घर की छत पर साग सब्जी उगाना कोई फैशन नही है बल्कि आज के बदलते समय की जरुरत बन गया है खेती के घटते रकबे और बढते शहरीकरण के चलते छत पर खेती करना बहुत जरुरी हो गया है आप भी अपने घर की छत पर रसायनयुक्त और पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां उगा सकते है। ताजी, हरी, पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी भला किसे अच्छी नही लगती लोग इसे महंगे दामों पर भी खरीदना पसंद करते है मगर यही सब्जी जब आपके घर पर मिल जाये वो भी कम दाम पर तो सोने पर सुहागा तो होगा ही।

प्रयोगशाला से कम नहीं छत

इसके लिए आपको कुछ करने की जरुरत नही बस आप अपनी छत पर अपनी मनपंसद सब्जी उगाना शुरु कर दीजिए काम लागत में आप जैविक सब्जी तैयार कर सकते है गरियाबंद के राजिम निवासी रामगुलाल सिन्हा और व्यासनारायण चतुर्वेदी अपने घर की छत पर ही सब्जी उगा रहे है रामगुलाल की छत तो किसी प्रयोगशाला से कम नही है उनकी छत पर 18 वैरायटी के टमाटर 22 वैरायटी के बैंगन, 12 वैरीयटी की सेमी 21 वैरायटी की मिर्च लौकी और ना जाने क्या क्या सब्जी लगी।

लोगो को जागरुकता फैलाने का कर रहे काम

छत को टरेस गार्डन और सब्जी गार्डन के रुप में विकसित करने का प्रचलन बढ रहा है कुछ समाजसेवी संस्थायें लोगो में जागरुकता फैलाने का काम कर रही है रामगुलाल सिन्हा अपनी छत पर उगने वाली सब्जियों के बीज दुसरे लोगो को निशुल्क देते है वही रायपुर की डॉ पुष्पा साहू अपनी पुस्तकों और किसान मेलो के माध्यम से लोगो को ग्रीन होम क्लीन होम के लिए प्रेरित कर रही है, छत्सीगढ सरकार भी इसमें पीछे नही है सरकार प्रदेश के 5 बडे शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ और अंबिकापुर में छत पर खेती करने के लिए लोगो को सब्सिडी में मिनी कीट वितरण कर रही है ताकि लोगो को छत पर सब्जी उगाने के लिए लगने वाला सामान और बीज आसानी से उपलब्ध हो सके।

कृषि विभाग की ले सकते है मदद

छत पर खेती करने से पौष्टिक सब्जी तो उपलब्ध होगी ही साथ ही वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढेगी, यही नही मकान का तापमान भी नियंत्रित होगा, इसके आलावा सुबह टहलने के लिए हरा भऱा वतावरण भी घर की छत पर ही उपलब्ध हो जायेगा, वो भी बिना किसी अतिरिक्त लागत या मेहनत के, घर छोटा हो या बडा एक मंजिला हो या बहुमंजिला आप किसी भी घर की छत पर साग सब्जी उगा सकते है जरुरत पडने पर समाजसेवी संस्थाओं और कृषि विभाग की मदद भी ले सकते है।