Aug 31, 2018
लोकेश प्रधान - दुकानदार अगर सिक्के नहीं लेते है तो आप पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर सकते है लेकिन खुद बैंक भी 10 का सिक्के लेने से इनकार करेंगे तो आप क्या कर सकते यहीं की जीतने भी सिक्के आपके पास जमा हैं उन्हें यादें बना कर घर पर रख लीजिए आज कल रायगढ़ जिले के सरिया नगर में यही हो रहा है यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए संचालित sbi में सिक्के लेने से साफ मना किया जा रहा है।
थाने में की गई शिकायत
बैंक प्रबंधन की दलील सुनेंगे तो भौचक्के रह जाएंगे बैंक मैनेजर का कहना है उनके पास बहुत से सिक्के पहले से है उनके पास और सिक्के रहने के लिए जगह नहीं है दरअसल, हुआ यूं कि नगर के गांधी चौक स्थित आदि शक्ति पेट्रोल फीउल्स में ग्राहकों से 10 का सिक्का लेने से इनकार कर दिया गया इससे आक्रोशित ग्राहकों ने शिकायत थाने में की।
बैंक प्रबंधक कर रहे मनमानी
जब टीआई सम्मत साहू पम्प पहुंचे वहां संचालक अंकित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पास सिक्के पहले से बहुत हैं और बैंक में जमा नहीं लिया जा रहा है तो उनके द्वारा भी ग्राहकों से सिक्के नहीं ले रहे उन्होंने टीआई को अपने पास जमा सिक्के भी दिखाए थानेदार ने संचालक को समझाइश दी कि सिक्के नहीं लेना कानून अपराध है वहीं बैंक मैनेजर गुलाब सिंह के पास पहुंचे तो उन्होंने बैंक में रखने के लिए जगह नहीं होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया खैर बैंक प्रबंधक की मनमानी की वजह से नगर के दुकानदारों के साथ साथ लोग भी परेशान है।








