Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ः खेल खेल में डेढ़ वर्षीया मासूम की कुएँ में गिरने से हो गई मौत   

image

Mar 14, 2019

मनोज कुमार यादव- कोरबा। खेल खेल में एक मासूम की मौत हो गयी। ये मामला रजगामार  चौकी के बुंदेली की है। डेढ़ वर्षीया मासूम सिवनिया कोसले घर पर खेलते हुये आंगन में बने कुएँ में गिर गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खोजबीन करने के बाद कुँए में डूबे मासूम पर परिजनों की पड़ी नज़र

रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले अनिल कोसल के चार बच्चे हैं। सबसे छोटी डेढ वर्षीया मासूम सिवनिया घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घर के आंगन में कुआँ पर गिर गयी। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब घण्टों बीत जाने के बाद भी मासूम सिवनिया नज़र नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद कुँए में डूबे मासूम पर परिजनों की नज़र पड़ी और उसे तत्काल बाहर निकाला बच्चे को जीवित समझ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पिता अनिल कोसले की माने तो बच्चे की माँ घर के काम में व्यस्त थी। बाकी घर के सदस्य अपने अपने काम से गये हुए थे। इस दौरान ये दर्दनाक घटना घटी है। इस घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी गई है। जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। बहरहाल अब देखना होगा कि आगे पुलिसिया जांच में क्या बातें सामने आती हैं।