Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत

image

Mar 22, 2019

मनोज कुमार यादव- कलेक्ट्रट निर्वाचन कंट्रोल रूम में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गयी। 52 वर्षीय मृतक रामकुमार सोनकर गर्ल्स कॉलेज में भृत्य के पद पर पदस्थ था। रात के वक्त अकेले डियूटी पर तैनात था। वहीं दो अन्य कर्मचारी नदारद बताये जा रहे हैं। अचानक परिजनों को फोन पर सूचना मिली तो उन्होंने कलेक्ट्रेट को सूचित किया। कलेक्ट्रट उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था कर्मचारी

होली की रात निर्वाचन कंट्रोल रूम में तैनात एक कर्मचारी 52 वर्षीय रामकुमार सोनकर की मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुखनंदन ने बताया कि रात 2 बजे उसके पिता का मोबाइल पर फोन आया कि तबियत ठीक नहीं है, जल्दी आओ। जब मौके पर उसकी माँ, जीजा पहुंचे तो वो अकेले बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि  उनके पिता के साथ दो 2 अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी थी, मगर वे दोनों ड्यूटी से नदारद मिले। शायद वो रहते तो उनके पिता को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया जा सकता था और उनकी जान बच सकती थी। ऐसे गैर जिम्मेदारी से काम करने वाले कर्मचारियों के ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

निर्वाचन कंट्रोल रूम में तीन लोगों की ड्यूटी लगी हुई थी

मृतक रामकुमार सोनकर मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चपरासी थे। छत्तीसगढ़ आपाक कर्मचारी संघ के प्रचार सचिव थे। कर्मचारी संघ के श्रमिक नेता प्यारे लाल चौधरी ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही संघ के कर्मचारी और पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और दोषियों के ख़िलाफ कार्यवाही की मांग करते मृतक के परिवार को सहायता राशि दिलाने कलेक्टर से मांग करेंगे। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नंदनी साहू ने बताया कि निर्वाचन कंट्रोल रूम में तीन लोगों की ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान राज कुमार सोनकर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं अंजोर कुमार कंवर तकनीकी सहायक वर्ग 3 कृषि कार्यालय शैलेन्द्र कुमार  ट्रेनिंग आफिसर  नदारद पाए गए। नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में जांच कार्यवाही शुरू करते शव का पोस्टमार्टम करवाया। बहरहाल देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है। वहीं अपने कर्तव्य से नदारद  रहे कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।