Loading...
अभी-अभी:

सूखा राहत के लिए भटक रहे जिले के किसान, कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही राशि

image

Jun 2, 2019

दिलीप साहू : बेमेतरा जिले के किसान आज भी सूखा राहत जैसी योजनाओं की राशि के लिए दर दर भटकने मजबूर है। जहां बीते साल की राशि अभी तक नहीं मिल पायी है। ऐसा नहीं है कि किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत नहीं कराया। अधिकारियों को बार बार बोलने के बाद और कार्यालयों के चक्कर काटने पर भी किसानों को कोई लाभ नही मिल पाया है।

मेड़की गांव का मामला
दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम मेड़की गांव का है जहाँ के सैकड़ो किसानों को सूखा राहत की राशि नही मिल पाई है, जिसके लिए यहाँ के किसान साल भर से अधिकारी और कार्यालय के चक्कर काट रहे है। किसानों की माने तो उसने बीते साल भी कलेक्टर से शिकायत की गई। जिसमें कलेक्टर ने तहसीलदार को किसानों को सूखा राहत की राशि देने का निर्देश दिया था। मगर साल बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों को राशि नही मिल पाई है। 

किसानों को नहीं मिली राशि
बीते साल अधिकारियों की लापरवाही कर किसानों के नाम और खाता को गलत कर दिया गया था। जिसकी शिकायत किसानों ने कलेक्टर से किया जिस पर कलेक्टर ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया, उसके बाद से किसान तहसीलदार, पटवारी और sdm के चक्कर काट रहे है मगर अभी तक किसानों को कोई राशि नही मिल पाया है। अब किसानों ने फिर से कलेक्टर से सूखा राहत के लिए गुहार लगाया है।