Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह हुये शामिल, जनता का जताया आभार

image

Jan 20, 2020

रोहित कश्यप - नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतलाल सोनकर एवं उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए। इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि मुंगेली की जनता विपरीत परिस्थितियों में भी कुशलता से तैरना जानती है। विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष उपाध्यक्ष देकर हैट्रिक बनाने वाली जनता का आभार जताने आया हूँ, लेकिन दुखी हूं किसानों के मुरझाए चेहरे से, किसानों को चोर बताने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के कार्यों से।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने भूपेश सरकार पर लगाया आरोप

आगर खेल परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण एवं आभार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जनता से, किसानों से झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष में कुछ भी विकास नहीं किया। नवयुवकों को रोजगार नहीं मिल पाया है। 13 माह से सारे विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। क्या चल रहा है तो केंद्र सरकार के पैसे से केवल नरवा,घुरवा,गरवा बारी करते रहते हैं। गौठान में गायें भूख प्यास से मर रही है। इन्हें गौ हत्या का पाप लग रहा है। 5 वर्ष की सरकार में एक वर्ष बीत गया है जनता इन्हें चुनाव में सबक सिखाएगी। डॉ रमन सिंह ने मुंगेली की जनता से विधानसभा, लोकसभा व नगरीय निकाय की तरह जिला पंचायत में विजय दिलाने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राजनीति का प्रथम सीढ़ी पार्षद का पद है। डॉ रमन सिंह व रमेश बैस ने भी पार्षद पद से राजनीति शुरू कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल बनें है। सभी पार्षद मिलकर मुंगेली को मॉडल शहर के रूप में सुंदर स्वच्छ बनाएं।