Loading...
अभी-अभी:

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह का बड़ा बयान कहा, कांग्रेस ने किया सत्ता का दुरूपयोग...

image

Dec 25, 2019

अखिलेश जायसवाल : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के आए नतीजों को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने का सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों पर भी दबाव बनाया गया है। निकायों से शिकायत आ रही है कि डाक मतपत्र में दबाव डालकर कर्मचारियों पक्ष में मतदान कराया गया है। एक साइकोलॉजिकल प्रेशर क्रिएट किया गया इसके बावजूद बहुत फर्क नहीं है। 960 पार्षद हमारे जीते हैं 1200 पार्षद उनके जीते हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद का इधर से उधर हो जाने से नगर निगम में समीकरण बदल जाते है। प्रयास करेंगे जो बागी होकर चुनाव लड़े है और जीते हैं उनसे संपर्क करेंगे। बैलेट पेपर का सत्ता पार्टी ने दुरुपयोग किया है। बैलेट से चुनाव करना कांग्रेस सरकार की साजिश थी इसमें वे सफल हुए हैं।

रमन सिंह ने कहा है कि नगर पालिका, नगर पंचायत में बीजेपी को सफलता मिली है। पिछली सरकार में हमने जो काम किया है, उसका असर इस चुनाव में दिखा। निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों से संपर्क करेंगे।