Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री सहित नगर पालिक निगम के सभापति व महापौर ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई

image

Feb 20, 2020

रायपुरः महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया जाता है। त्यौहार सामाजिक बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। बघेल ने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।

नाली, सड़क, तालाब में कचरा गंदगी पूजन सामग्रियां न डाले

नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने महाशिवरात्रि पर अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं। प्रमोद दुबे ने नागरिकों के जीवन में सुखसमृद्धि, स्वास्थ्य,शांति प्रदान करने की कामना महादेव से महाशिवरात्रि पर की है। सभापति दुबे ने नागरिकों से नगर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए भागीदार बनने को कहा है। उन्होंने कहा कि नाली, सड़क, तालाब में कचरा गंदगी पूजन सामग्रियां न डाले। उन्होंने डस्टबीन में कचरा, गंदगी डालकर सफाई व्यवस्था सुधारने सहयोग देने का आव्हान किया है। उन्होंने रायपुर को सुंदर, स्वच्छ, हरित राजधानी बनाने में सहभागी बनने की अपील राजधानीवासियों से की है।

नगर निगम के करों का समय पर पूर्ण भुगतान करें

महापौर एजाज ढेबर ने महाशिवरात्रि पर अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नागरिकों से रायपुर को स्वच्छ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया। महापौर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगर हित में चाहिए कि वह रायपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के कार्यो में पूर्ण सकारात्मकता के साथ जुडने का संकल्प ले। नाली, सड़क, गली तालाब आदि में पूजन सामग्री न डाले। महापौर ने आव्हान करते हुए कहा है कि सभी नागरिकों को नगर निगम के करों का समय पर पूर्ण भुगतान करके भी नगर विकास में भागीदार बने।