Loading...
अभी-अभी:

हर्षा साहू ने विश्व में पहली बार चलती ट्रेन में महिलाओ को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

image

Sep 13, 2018

हेमंत शर्मा : आजकल की महिलाओ के साथ हो रही घटनाओ को देखते हुए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य हो गया है और इसी महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मरक्षा सिखाकर हर्षा साहू ने विश्व कीर्तिमान बनाया है। शहर की अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाडी एवं सेल्फ डिफेन्स एक्सपोर्ट हर्षा साहू ने विश्व में पहली बार चलती ट्रेन में महिलाओ को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर अपनी सुरक्षा तथा अपने सामान की सुरक्षा कैसे करे इसको लेकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है।

जीआरपी पुलिस और मितान पुलिस टाइम्स के साथ मिलकर रेल गर्जना कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रो में चलती ट्रेन में महिलाओ को आत्मरक्षा सिखाकर गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में जगह बनाने वाली पहली महिला हर्षा साहू बनी है। वहीं इस कीर्तिमान के बाद आज हर्षा साहू का सम्मान किया गया।

वृन्दावन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रेल मिलेना कुर्रे शामिल हुए, सभी ने हर्षा साहू को बधाई दते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो को सराहा। इसके साथ ही गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड की अधिकृत सवांददाता सोनल राजेश शर्मा ने हर्षा साहू को सर्टिफिकेट प्रदान किया।