Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में दो और नये संक्रमितों की पहचान, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 69

image

May 21, 2020

सत्या राजपूत : छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना अपने पैर पसारते जा रहा है। गुरुवार शाम को दो और नए संक्रमितों की पहचान हुई है। दोनों मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से एक तखतपुर ब्लॉक और एक बिल्हा ब्लॉक से है। ये दोनों मरीज क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारंटीन थे। बता दें कि, बिलासपुर पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

इन दोनों मरीजों के साथ ही बिलासपुर में एक्टिव मरीज 7 हो गए हैं। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है जबकि 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घरों में हैं। बता दें कि, गुरुवार शाम तक प्रदेश में कुल 13 नए मरीजों की पहचान हुई है।