Loading...
अभी-अभी:

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई, कार्यकर्ता बोले पार्टी को भी सैनिटाइज करने का समय

image

May 21, 2020

सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
बता दें कि, लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेसियों द्वारा कोरोना योद्धाओं का पुष्पवर्षा कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में ब्रजमोहन रघुवंशी ने बताया की पार्टी के सभी पुराने सिद्धांतो को भी सैनिटाइज करने का समय आ गया है। अगर हमें पार्टी को आगे बढ़ाना है तो सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। 

सूचना क्रांति के जन्मदाता राजीव गांधी
कांग्रेस पदाधिकारी विकास पाठक ने कहा है कि, आधुनिक भारत और भारत में सूचना क्रांति के जन्मदाता राजीव गांधी की विकेंद्रीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसी दूरदर्शी सोच और दिशा पर आज भी भारत निर्भर है। कम्प्यूटर क्रांति से लेकर पंचायती राज और राजनीति में युवा भागीदारी के लिये मतदान की उम्र 18 वर्ष जैसे दूरदर्शी निर्णयों के लिये राजीव गांधी को सदैव याद किया जाता रहेगा।