Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः अपराधियों के बढ़ते हौसले, सरेराह कर रहे परेशान

image

Apr 5, 2019

रोहित कश्यप- बुधवार की देर रात एक दंपति का  6 बदमाशों ने  रास्ता रोकर महिला के पति औऱ भाई  को पीटा। फिर उस महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने की कोशिश की। जिसके बाद  उसे अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। महिला और उसके पति ने जैसे तैसे अपनी जान बचाकर थाने में पंहुचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी तत्काल बिना देरी किये 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

6 में से चार आरोपियों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पूरा मामला बीती देर रात का  है जब विकेश  राय अपनी पत्नी व एक अन्य परिजन के साथ  रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर  बिरगहनी  गांव से खम्हरिया पैदल  घर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो वाहन में सवार 6 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और पति के साथ मारपीट करते हुए महिला के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगे। तभी महिला ने  शोर मचाना शुरू किया और जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने घर पँहुचे। जहां परिजनों को आप बीती बताने के बाद घटना की शिकायत  जरहगांव थाने में की गई। मामले की  गंभीरता को समझते हुए तत्काल  पुलिस ने उन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पास ही एक ढाबे से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी  है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की कोशिश, छेड़खानी व मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में पेश किया।