Loading...
अभी-अभी:

भारत का पहला 'गार्बेज कैफ़े' होगा अंबिकापुर में

image

Sep 3, 2019

भारत में बढ़ती गंदगी और प्रदूषण के चलते छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर ने एक छोटा-सा कदम उठाया है पर्यावरण संरक्षण की ओर। भारत के पहला गार्बेज कैफ़े छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में खोला जायेगा, यह अंबिकापुर म्युनिसिपल कारपोरेशन की पहल है। इसका उद्देश्य अंबिकापुर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना है। यह कैफ़े निर्धन तथा कचरे का काम करने वाले लोगों को एक किलोग्राम प्लास्टिक के बदले मुफ्त में भोजन देगा। आधा किलोग्राम प्लास्टिक के बदले उन्हें नाश्ता दिया जायेगा। इस कैफ़े में जमा किये गये प्लास्टिक को सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर में बेचा जायेगा। इस प्लास्टिक को बाद में प्रोसेस किया जायेगा और इसका इस्तेमाल शहर में सड़कों के निर्माण के लिए किया जायेगा।

अंबिकापुर तथा कचरा प्रबंधन

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का पहला डस्टबिन मुक्त शहर है, यह ठोस कचरा प्रबंधन में काफी कार्यकुशल है। स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर के बाद यह दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है। अंबिकापुर में प्रोसेस किये गये प्लास्टिक तथा एस्फाल्ट से सड़क का निर्माण किया गया है। प्लास्टिक और एस्फाल्ट से बड़ी सड़क काफी लम्बे समय तक ठीक रहती है क्योंकि पानी इसके अन्दर प्रवेश नहीं कर पाता।