Loading...
अभी-अभी:

जवान ने CAF कसौली कैम्प से की हथियारों की चोरी, ढाई लाख रुपये में तय किया सौदा

image

Oct 10, 2018

पंकज सिं​ह भदौरिया : CAF कसौली कैम्प से 2 SLR हथियार और 70 राउंड,5 मैगजीन  नक्सलियों को बेचने के लिए वहीं पदस्थ जवान ने चोरी की थी। चोरी करने वाला कैम्प में ही पदस्थ जवान राजू खुजुर निकला। हथियार का सौदा जवान ने नक्सलियो से ढाई लाख रुपये में किया था। आरोपी जवान राजू खुजुर का सहयोगी मिट्ठे नेताम के पास छुपा कर रखा था। जहाँ से पुलिस ने इसे बरामद किया। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि 10 से 15 जवान और भी बीजापुर और दन्तेवाड़ा जिले में  नक्सलियो को हथियार और बारूद पहुँचाने का काम करते है।

दन्तेवाड़ा जिले से बेहद ही चौकाने वाली खबर है। जहाँ कसौली में CAF कैम्प में पदस्थ आरक्षक राजू खुजुर ही साथी जवानों को जान मारने की बड़ी  साजिश रच डाली थी। राजू 9 वर्षो से आरक्षक है। और लम्बे समय से नक्सलियो के लिए काम करता था। छुट्टी में रहते हुए। राजू कसौली  कैम्प में 7 अक्टूबर की रात अंदर घुसकर हथियार चोरी कर ले गया था। मगर नक्सलियो तक हथियार पहुँचने से पहले ही पुलिस ने आरोपी जवान सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। 10 से अधिक और जवान इस षड्यंत्र में शामिल होने खुलासा हुआ है। जल्द और भी गिरफ्तारी हो सकती है।