Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे केबिनेट मंत्री

image

Jan 14, 2020

भूपेन्द्र सिंह - नगरपालिका निगम रायगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर एवम सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के युवा कल्याण एवं खेल व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम नगर निगम आडिटोरियम में पहुंचे। जहां अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जानकी काटजू तथा सभापति जयंत ठेठवार को पदभार ग्रहण कराया गया। सभापति जयंत ठेठवार ने सभा को संबोधित करते हुए सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। नगर के हित मे शपथ लेते हुए सभापति ने लोगों को भरोसा दिलाया कि निगम क्षेत्र में विकास के सभी कार्य संपादित करेंगे। वहीं नव निर्वाचित महापौर जानकी काटजू ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ शहर के जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

जनता के प्रति खरा उतरने का दिया आश्वासन

नगर विधायक प्रकाश नायक ने भी अपने उद्बोधन में रायगढ़ निगम के इतिहास में पहली बार बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम चुनाव में उनके मार्गदर्शन में ही जीत हासिल की है। निगम की यह बॉडी जनता के प्रति खरा उतरेगी। अपने सम्बोधन में ही रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी के जन्मदिन पर विधायक ने बधाई दी। मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक वर्ष के विकास कार्यों को लेकर नगरीय निकाय चुनाव लड़ा जिसमें कांग्रेस ने प्रदेश में जीत हासिल की। सरकार के योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित महापौर एवम सभापति को कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने पदभार ग्रहण प्रमाण पत्र प्रदान किया। केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उमेश पटेल ने  पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने ने मुख्यमंत्री के तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे यहां आना था, लेकिन वे नहीं आ सके। उन्होंने हमें निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम में जाये। पहले के कमेटी के सदस्यों के मेहनत से भी यह चुनाव जीत सके।