Loading...
अभी-अभी:

कटघोरा : धान खरीदी में इस बार फसल नहीं बेच सकेेंगे किसान, जानिए पूरी खबर

image

Nov 20, 2019

शशिकांत डिक्सेना : कटघोरा क्षेत्र के अनेक किसान अगले महीने शुरू होने वाली धान खरीदी में अपनी फसल बेच नहीं सकेंगे कारण यह है, कि उनकी फसल में लाई फूटना बीमारी का प्रवेश हो गया है। कटघोरा और आसपास के इलाके में इस बीमारी से अनेक किसानों की चिंता बढ़ गई है,जिन्होंने अच्छी पैदावार को लेकर बैंक से लोन लिया और खेती की....

किसानों के सामने मुश्किल पैदा
बता दें कि, कटघोरा नगर में वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आमा भाटा के अलावा आमाखोखरा, जुराली, नवागांव सहित कई क्षेत्रों में किसानों के सामने मुश्किल पैदा हो गई है। साँवन- भादों में अच्छी बारिश होने से उनकी फसल बेहतर स्थिति में पहुंची थी। परिपक्वता की स्थिति में आने पर लग रहा था कि इस बार धान की बंपर पैदावार होगी और किसान मालामाल होंगे , उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे समर्थन मूल्य के साथ  उन्हें बोनस भी मिलेगा, इससे जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और आर्थिक चुनौतियां कम होंगी। लेकिन अक्टूबर महीने में जिस कदर बेमौसम बारिश हुई, उसके दुष्प्रभाव आखिरकार सामने आने लगे। धान की फसल के लिए यह बारिश दुश्मन साबित हुई इससे धान की बालियां काली पड़ गई, पूरा हिस्सा इससे प्रभावित हुआ। 

लाई फूटना बीमारी का प्रकोप
किसानों ने बताया कि इस बार भले ही फसल माहू जैसी बीमारी से अछूती रही, लेकिन उस पर लाई फूटना बीमारी का प्रकोप छा गया। अकेले कटघोरा शहरी क्षेत्र के आसपास काफी बड़ा कृषि रकबा इस बीमारी की भेंट चढ़ गया। कृषक राम प्रताप जायसवाल, विजय बंजारे, विष्णु जायसवाल, रामकुमार ने बताया कि उनका परिवार मूलतः खेती पर ही आश्रित है, पिछले वर्ष किसानों का कर्ज माफ हो गया था। इसलिए उन्होंने इस बार भी अच्छी खेती के इरादे से बैंक से कर्ज लिया था, यह निर्णय गलत साबित होता लग रहा है। अब जबकि पूरी फसल बीमारी की जद में है, ऐसे में घरेलू आवश्यकता की पूर्ति कैसे होगी और लोन की राशि को कैसे अदा किया जा सकेगा, यह सवाल किसानों को परेशान कर रहा है...