Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को किया गया प्रदान

image

Jan 3, 2020

शिवम मिश्रा – गुरूवार को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रधानमंत्री के हाथों छत्तीसगढ़ के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार ले कर लौटते हुये कृषि मंत्री ने एयरपोर्ट पर स्वराज संवाददाता को बताया कि कृषि कर्मण पुरस्कार छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान के प्रति कृषि के विकास के प्रति जो उनकी सोच हैं, सारे उनके प्रयास सार्थक हो रहे हैं और उसी का प्रतिफल ये ट्राफी है। ये ट्रॉफी छत्तीसगढ़ सरकार के उपलब्धियों पर है।

ये छत्तीसगढ़ के किसानों की उपलब्धि

कृषि मंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों के अनुसार साल 2017-18 में जिस तरीके से उत्पादन का लक्ष्य था उससे ज्यादा हासिल हुआ उसके लिए ट्रॉफी दिए गया है। किसी की उपलब्धि नहीं है ये छत्तीसगढ़ के किसानों की उपलब्धि है। यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कही। कृषि मंत्री प्रधानमंत्री के हाथों कृषि कर्मण पुरस्कार लेने के बाद शुक्रवार शाम को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर रविंद्र चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। गुरुवार को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के साथ 5 करोड़ की राशि भी सरकार को प्राप्त हुआ है।