Loading...
अभी-अभी:

लोरमी : नगरीय निकाय क्षेत्र के 67 वार्डों में से 33 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा

image

Dec 24, 2019

रोहित कश्यप : मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र के 67 वार्डों में से 33 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है जबकि 25 सीटों पर भाजपा ने दर्ज कराई है तो वहीं 5 सीटों पर जोगी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है इसके अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कराई है। लेकिन इन सब के बीच में मुंगेली नगरपालिका के मौजूदा अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सोनी अपनी सीट नहीं बचा पायी। जिलेवार अगर आंकड़ों पर गौर करें तो मुंगेली नगर पालिका के कुल 22 वार्डों में से 11 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है।

वहीं कांग्रेस ने 9 सीटें जीती है जबकि एक निर्दलीय एवं एक जोगी कांग्रेस ने दोनों बड़ी पार्टी को पछाड़कर जीत दर्ज कराई है यानी यह कहा जा सकता है। नगरपालिका में बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। वहीं नगर पंचायत पथरिया की बात की जाए तो यहां कुल 15 वार्ड में से कांग्रेस को 10 सीट, भाजपा को 4 तो निर्दलीय को 1 सीट मिला हैं। इस स्थिति में यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं नगर पंचायत सरगांव के कुल 15 वार्ड में से कांग्रेस को 8 भाजपा 5 तो निर्दलीय प्रत्याशी 2 सीट जीत कर आये है। ऐसे में यहां भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं लोरमी नगर पंचायत के 15 वार्डों में कांग्रेस को 6 भाजपा को 5 और जोगी कांग्रेस को 4 सीट मिले है। ऐसे में यहाँ अध्यक्ष किस पार्टी से होगा यह कहा नही जा सकता है लेकिन यह कहा जा सकता है कि यहाँ फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है लेकिन अध्यक्ष किस पार्टी से होगा यह कहना अभी सही नही होगा। वहीं चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों को कलेक्टर एवं एसपी ने प्रमाण पत्र देकर बधाई दिया।