Loading...
अभी-अभी:

कोंडागांवः सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग क्षेत्रीय विधायक ने किया पूरा, क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता  

image

Nov 15, 2019

विकासखंड बड़ेराजपुर के विश्रामपुरी से लिहागांव होते हुए बड़बत्तर पहुंच मार्ग डामरीकरण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उक्त सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। बता दें कि इस सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग क्षेत्रीय विधायक संत नेताम ने पूरा कर क्षेत्रवासियों को एक सौगात दी है।

विधायक ने जन सहयोग से श्रमदान कर इस सड़क की मरम्मत करवाई

भाजपा शासनकाल में कई बार तत्कालीन विधायक संत नेताम द्वारा इसके निर्माण की मांग भी की गई थी, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उचित पहल ना किये जाने पर उन्होंने स्वयं अपने दल बल के साथ जन सहयोग से श्रमदान कर इस सड़क की मरम्मत करवाई थी। अब कांग्रेस शासन काल में विधायक संत नेताम के अथक प्रयास से क्षेत्र को सड़क देने के वादे को मुख्यमंत्री ने पूरा करके जनता का विश्वास जीता, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जता रहे हैं कि इस सड़क निर्माण का कार्य बरसात से पहले हो जाए तो क्षेत्रवासियों को इसका समय पर लाभ मिल सकेगा।