Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः शहीद स्मारक का अनावरण करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

image

Aug 20, 2019

मनोज मिश्ररेकर- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजनांदगांव शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां शहर के गुरूनानक चौक में स्थित शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने तय कार्यक्रम से काफी विलंब से देर शाम राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां शहर के गुरुद्वारा चौक के समीप बने शहीद स्मारक पर वीर शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया।

भारत के प्रति शहीदों के किए गए योगदान को याद किया गया

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह काफी गर्व का विषय है कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का स्मारक बनाया गया है। वीर शहीदों की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नगर निगम के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रतिमा अनावरण कर भारत के प्रति शहीदों के किए गए योगदान को याद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समीप ही स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि और तरक्की की कामना की।