Loading...
अभी-अभी:

नपा निगम रायगढ़ में ली गई एमआईसी और सामान्य सभा की बैठक, 2019-20 के बजट पर हुई चर्चा

image

Feb 20, 2019

भूपेन्द्र सिंह - नगर पालिका निगम रायगढ़ में एमआईसी और सामान्य सभा की बैठक की गई इस बैठक में 2019-20 के बजट पर चर्चा निगम क्षेत्र के तालाबों में मछली पालन नवीन कार्य पर चर्चा जैसे कई अहम मुद्दे थे बैठक में अब तक जितने भी कलेक्टर आए वे कभी निगम की सामान्य सभा में अपनी उपस्थिति या कहें शहर के विकास में इतनी गंभीरता नहीं दिखाई जितना यशवंत कुमार कलेक्टर ने दिखाई है।

जल्द से जल्द होगा समस्याओं का निराकरण

नगर निगम की बैठक में पहली बार किसी कलेक्टर ने शहर की व्यवस्थाओं पर चर्चा की और सभी व्यवसायियों से उनके विचार मांगें गए इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, महापौर, सभापति, एमआईसी मेंबर, पार्षद गण और शहर के व्यवसाय उपस्थित थे, और सभी ने अपनी समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने इन व्यवसायियों की समस्या को जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही है।