Loading...
अभी-अभी:

कसडोलः भाजपा के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेतृत्व में सदस्यता अभियान

image

Aug 7, 2019

केशव साहू - कसडोल मंडल के सभी गांव, शहर के बूथों में विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भाजपा के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान पर्व चला कर लोगों को पार्टी नीतियों के बारे में अवगत करा कर, लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। यह सदस्यता अभियान जोरों से चल रही है। भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी वर्ग के लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बूथ-बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान से जोड़ने का काम कर रहे

कसडोल मंडल के शक्ति केन्द्र कोट भी सदस्यता अभियान पर्व में किसी से पीछे नहीं रहने वाली है। भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर पूरे मंडल के भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बूथ-बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान से जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में कसडोल मंडल में 6 जुलाई से 11 जुलाई तक अपना सदस्यता अभियान चलेगी। कसडोल मंडल के ग्राम कोट, देवरीकला, सिनोधा,  मुढीयाडी, सोनाईडीह, भदरा जोड़ने का काम हो चुका है। सदस्यता अभियान महापर्व के कार्यक्रम में पुसाऊ कैवर्त्य मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, ओमप्रकाश निराला कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा, अजय मिश्रा बूथ अध्यक्ष, रामायण कैवर्त्य बूथ अध्यक्ष, राम कुमार साहू युवा मोर्चा, सुरजमन दास बूथ अध्यक्ष देवरीकला, संत राम वर्मा सरपंच भदरा, मया राम यादव, विनोद कुमार दुबे, राजू कैवर्त्य आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।