Loading...
अभी-अभी:

पखांजुरः चमत्कारी स्कूल, जहां पल में बदल जाते हैं परीक्षा परिणाम

image

Jul 25, 2019

अमर मंडल- एक ऐसा स्कूल जहाँ असम्भव कुछ भी नहीं। इसी प्रकरण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदे अक्षर सुर्खिया बटोरने में महारथ हासिल किया हुआ है। इस स्कूल को आप चमत्कारी स्कूल भी कहे सकते हैं। चमत्कार ही तो है 9वीं तथा 11वीं में 80 प्रतिशत फेल रिजल्ट दिखाया गया। रिजल्ट देख परिजनों द्वारा 06 मई को स्कूल में खूब हंगामा किया गया था। स्वराज एक्सप्रेस ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। फिर उच्च अधिकारी हरकत में आए और गुपचुप तरीके से जांच किया गया। शिक्षक पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई।

शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही का बना नमूना यह स्कूल

शिक्षक द्वारा अपने बचाव में मनमानी तरीके से अधिकतर बच्चों को बिना परीक्षा लिए ही पास करवा दिया गया। जिस बच्चों का नाम फेल अंक सूची दिया गया था, उन्हें फिर से उत्तीर्ण वाले अंक सूची में डाल दिया गया। ऐसे में कोई चमत्कार से कम नहीं, जहाँ बच्चे पहले फेल होने का ग़म मनाते हैं, फिर अचानक खुशी की लहर दौड़ उठती है, वह भी बिना परीक्षा दिए। छत्तीसगढ़ में ऐसा चमत्कारी स्कूल शायद किसी ने देखा होगा, या सुना होगा। यहाँ असम्भव को सम्भव करने में न जैसा शब्द नहीं है। कुल मिलाकर देखा जाय तो शिक्षकों की मनमानी से बच्चों के भविष्य खराब हो रहे हैं। पढ़ाई से ज्यादा हेराफेरी पर ध्यान दिया जाता है। इस पर जब स्कूल प्राचार्य से सवाल पूछा गया तो कुर्सी छोड़कर भागने लगे। कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे।