Loading...
अभी-अभी:

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में किया ब्लास्ट, जवानों से भरी गाड़ी के उड़े परखच्चे

image

May 20, 2018

एक बार फिर नक्सलियों ने दन्तेवाड़ा जिले में ब्लास्ट कर बड़ा नुकसान पहुँचाया है। दरअसल किरंदुल थानाक्षेत्र से चोलनार कैम्प की तरफ XUV गाड़ी में 07 जवान सवार होकर चोलनार की तरफ ड्यूटी में निकले हुए थे। जैसे ही जवानों से भरी गाड़ी मदाड़ी पुल के पास पहुँची जंगलो में पहले से ही घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जबरदस्त ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए साथ ही गाड़ी में सवार 05 जवान घटना स्थल पर ही शहीद हो गए। घायलों की मदद के लिए जब तक रीइंफोर्समेन्ट पार्टी पहुँची तब तक नक्सली अपने नापाक मनसूबे पर कामयाब होकर हथियार लूटकर जंगलों की तरफ निकल गए। घटना के बाद दन्तेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप और दन्तेवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार भी घटना स्थल पर पहुँचे साथ ही जवानों की टुकड़ियां भी जंगलो में सर्च ऑपरेशन पर निकल गई।

ब्लास्ट में घायल जवानों की हालत गंभीर
ब्लास्ट में घायल जवानों में अर्जुन की हालत गम्भीर बनी हुई है। साथ ही शहीद जवानों में टिकेश्वर धुर्व जिला पुलिस बल, सालेग्राम सिन्हा ड्राइवर जिला पुलिस बल, रामकुमार यादव मेजर जिला पुलिस बल, राजेश सिंह CF, रविनाथ CF, विक्रम यादव CF के जवान शहीद हो गये है। नक्सली इस इलाके में सप्ताह भर से अपनी जबरदस्त आमद बनाये हुए साथ ही इसी इलाके में 22 मई को बचेली में मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्यक्रम भी तय था।