Oct 18, 2016
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े सरकारी आंबेडकर अस्पताल की सारी नर्से हड़ताल पर चली गई। सुबह 8 बजे से पूरे स्टाफ ने काम बंद कर दिया है। जिस वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी ंमांगों कोे लेकर अस्पताल की नर्सें हड़ताल पर चली गई थी। नर्सों का कहना है कि प्रशासन ने एक महीने में मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल, अस्पताल में कार्यरत कई नर्सें वेतन वृद्दि को लेकर मांगे करती रही हैं। नर्सों का कहना है कि लगभग रोज अस्पताल में 1100-1200 मरीज भर्ती होते हैं। जिनके लिए केवल 300 नर्सों का स्टाफ ही मौजूद है। ऐसे में एक नर्स पर 60 मरीजों की जिम्मेदारी आ जाती है। जिस वजह से नर्सों के साथ साथ मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना प़ड़ता है। अस्पताल की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले में कोई बयान नहीं आया है। नर्सों का कहना है कि जब तक हमें लिखित आवेदन नहीं दिया जायेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।








