Oct 18, 2016
जांजगीर-चांपा। जिले में सरकारी पुस्तक ऑटो में भरकर कबाड़ में बेचने जा रहे ऑटो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बम्हनीडीह क्षेत्र के कपिस्दा मिडिल स्कूल का है। जहाँ सैकड़ों पुस्तकों सत्र 2015-16 को ऑटो में भरकर चांपा बेचने ले जाया जा रहा था। दरअसल, कबाड़ में बेचे ले जाने की आशंका के बाद ग्रामीणों ने पोड़ीशंकर में ऑटो को रूकवाया। ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने चांपा ले जाने की बात कही। ऑटो के पीछे आ रहा आरोपी स्कूल का शिक्षक मौके से भाग गया। मामले को संज्ञान में लाने पर जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भास्कर ने बम्हनीडीह बीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। डीईओ के मुताबिक, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








