Loading...
अभी-अभी:

“धान खपाने का तरीका” कौचियों के साथ से देवभोग इलाके में जमकर हो रही धांधली

image

Jan 12, 2019

पुरुषोत्तम पात्रा - गरियाबंद की समीतियों में ओडिसा का धान खपाने में देवभोग के कुछ किसान अहम भूमिका निभा रहे है धान बेचने के लिेए समीतियों द्वारा क्षेत्र के किसानों को जारी किये गये टोकन पर कौचिये आसानी से अपना धान बेचनें में सफल हो रहे है जिला प्रशासन की जॉच में इस बात का खुलासा हुआ है दरअसल गरियाबंद जिले का एक बडा हिस्सा ओडिसा सीमा से जुडा है हर साल की तरह छत्तीसगढ में धान की कीमत अधिक होने के कारण ओडिसा का धान बडे पैमाने पर हमेशा की तरह इस बार भी गरियाबंद की समीतियों में बिकने के लिए पहुंच रहा है।

इसे रोकने के लिए जिले के कलेक्टर श्याम धावडे ने खाद्य मंडी पुलिस और राजस्व विभाग के जिला अधिकारियों की एक निगरानी समीति गठित की है जो अवैध धान को समीतियों में पहुंचने से रोकने में जुटी है निगरानी समीति ने जब देवभोग के गांवो में पहुंचकर जांच पड़ताल की तो इस बात का खुलासा हुआ कि देवभोग ईलाके के कुछ किसान कौचियों का साथ दे रहे है निगरानी समीति के मुताबिक ये ऐसे किसान है जिन्होंने अपने खेत में धान की फसल नही ली या फिर धान की बजाय दुसरी फसल ली और राजस्व रिकार्ड में धान की फसल उगाने का पंजीयन कराया है।

सहकारी समीतियों द्वारा राजस्व रिकार्ड में दर्ज धान की फसल के आधार पर किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किये गये निगरानी समीति ने जब गांव पहुंचकर टोकन के आधार पर किसानों के खेतो का निरीक्षण किया तो ये पुरा मामला उजागर हुआ निगरानी समीति के मुताबिक देवभोग क्षेत्र में अब तक धान जब्ती और किसानो का कौचियों को साथ देने के कई मामले सामने आ चुके है।