Loading...
अभी-अभी:

सरकारी स्कूल के बाथरूम में पुलिस आरक्षक ने लगाई फांसी...

image

Sep 23, 2019

ओम शर्मा : रायपुर के खमारडीह शासकीय स्कूल के बाथरूम में सोमवार सुबह एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला जवान का नाम विपिन रिग्रे है, वह खम्हारडीह बस्ती का रहने वाला था और शहर के ही कोतवाली थाने में पदस्थ था। बता दें कि पिछले छह महीने से मृतक जवान ड्यूटी से गैरहाजिर था।

ड्यूटी से 6 महीने से गैरहाजिर था जवान
खम्हारडीह टीआई ममता शर्मा अली ने जानकारी देते हुए बताया है कि पौने आठ बजे के आसपास जानकारी मिली कि सरकारी स्कूल के बाथरूम में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर जाकर जांच किया गया तो वह हमारे ही विभाग का जवान निकला। मृतक विपिन रिग्रे कोतवाली थाने में पदस्थ था और वह पिछले छह महीने से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। वह पारिवारिक रूप से परेशान था ऐसी जानकारी सामने आई है। 

मौत का कारण स्पष्ट नहीं
परिजनों से भी पूछताछ की गई है उन्होंने भी कुछ नहीं बताया है। मृतक विपिन शराब का भी आदि था। जवान ने किस कारण आत्महत्या की है इसका स्पष्ट कारण पता नही चल पाया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक मृतक आरक्षक ने बैंक से लोन लिया हुआ था।