Loading...
अभी-अभी:

मनेन्द्रगढ़ः कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए की प्रभा पटेल के नाम की घोषणा

image

Jan 4, 2020

मनेंद्रगढ़ की नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने आज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसमें कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार प्रभा पटेल को बनाया है। इसकी घोषणा मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने की। वहीं नगर पालिका के लिए उपाध्यक्ष पद की घोषणा भी कांग्रेस ने कर दी है। इसमें उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी कृष्णमुरारी तिवारी को बनाया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा पटेल पूर्व में अध्यक्ष रह चुकीं है। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 22 वार्डों में कांग्रेस ने 12 सीटे जीती थीं। भाजपा और निर्दलीय ने 5-5 सीट पर विजयी हुए थे। चुनाव से पहले एसडीएम ने 22 पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।