Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः 11 जोड़ी दिव्यांगों का सामूहिक विवाह, समाजसेवियों ने की मदद

image

Feb 26, 2019

भूपेन्द्र सिंह- शारीरिक रूप से अक्षम और नेत्रहीन 11 जोड़ी युवक-युवतियों को कल पूरी धूमधाम से एक साथ विवाह बंधन में बांधा गया। रायगढ़ जिले में पहली बार शारीरिक रूप से अक्षम के 11 जोड़ी की शादी एक ही मंडप में सामाजिक विधि विधान से किया गया। वह भी रायगढ़ के कई सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से आयोजन किया गया।

देश के अलग-अलग हिस्से से आये थे दूल्हा और दुल्हन

11 जोड़ों की बारात रायगढ़ के स्टेशन चौक स्थित धर्मशाला से गाजे-बाजे और ई रिक्शा के माध्यम से निकाली गई। गांधीगंज परिसर में पहुंच कर बारातियों का स्वागत किया गया और विवाह स्थान पर धार्मिक रीति रिवाज से किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख गोपाल अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन के बाद शादी समारोह का निर्णय लिया गया और इसमें हर वर्ग के जोड़े को शामिल किया गया है। ये नौजवान देश के अलग-अलग हिस्से से यहां आकर अपनी रजामंदी से विवाह सूत्र में बंधे हैं। आयोजन में हमने समाज कल्याण विभाग से इसमें विवाह बंधन में बनने वाले युवक-युवतियों के लिए कुछ सहयोग की मांग की थी। मगर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। इस दिव्यांग विवाह समारोह में एआरबी संस्था की तरफ से दुल्हनों को मेकअप बॉक्स और शहर के कई समाजसेवी ने इन्हें गिफ्ट प्रदान कर आशीर्वाद और सहयोग किया।