Loading...
अभी-अभी:

अपहरण, लूट जैसी गंभीर घटना हो रही, और सरकार के मंत्री लगे हैं ट्रांसफर में –शिवराज सिंह

image

Feb 26, 2019

मुकेश राय- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल नगर के बाल बिहार ग्राउंड पहुंचे। जहां हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत हजारों किसानों की मौजूदगी में किसानों की चार मागों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुये राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और पाकिस्तान पर भारत की कार्यवाही की जमकर तारीफ की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी है। अपहरण, लूट जैसी गंभीर घटना हो रही है। वहीं सरकार के मंत्री ट्रांसफर में लगे हैं।

किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं

भारतीय सेना की पाकिस्तान पर कार्यवाही की तारीफ करते हुये उन्होंने कहा कि अब हिंदुस्तान सुपर पावर देश है। अगर किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। देश शहीदों के खून के एक एक बूंद का बदला लेगा। सेना ने ब्रह्म मुहूर्त में पाकिस्तान पर हमला कर आतंकवादी अड्डों को तबाह कर दिया। इशारों ही इशारों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुये कहा कि पहले ऐसे प्रधानमंत्री होते थे जो बोलते ही नहीं थे। दुनिया को देश के प्रधानमंत्री के अस्तित्व का पता ही चलता था। किसानों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने किया कलेक्टेड का घेराव। किसानों की प्रमुख मांग में गेहूं का समर्थन मूल्य 2100 रुपए प्रति कुंतल करना, ओला प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देना और कांग्रेस सरकार की किसानों को 2 लाख का कर्ज तुरंत माफ करने को लेकर किया घेराव।