Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः छात्राओं ने भाजपा युवा मोर्चा कन्या विंग के बैनर तले बलात्कारियों के विरोध में निकाली रैली

image

Dec 4, 2019

राम कुमार यादव - सजा तो गुनाहगारों को होगी, चाहे वो मौलवी हो या पुजारी, लुटती हैं बेटियां तो लुटता सबका सम्मान है, जैसी तख्तियां लेकर अम्बिकापुर की बेटियों ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की बलात्कार कर निर्मम हत्या का मामला हर दिन तूल पकडता जा रहा है। देश के विभिन्न संगठन इस दर्दनाक घटना के खिलाफ अपने आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में कल अम्बिकापुर में पीजी कालेज की छात्राओं ने लामबंद होकर भाजपा युवा मोर्चा कन्या विंग के बैनर तले एक विरोध रैली निकाली।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला संगठनों में जमकर आक्रोश

दरअसल हैदराबाद की घटना के एक दिन बाद ही जिले से लगे बलरामपुर जिले में भी एक युवती का जला हुआ शव मिला था। जिसके बाद अम्बिकापुर में भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला संगठनों में जमकर आक्रोश है। इसी को लेकर कल दर्जनों कालेजी छात्राओं ने विरोध रैली निकालकर हैदराबाद की पीडित डॉक्टर के आरोपियों को जल्द फांसी की सजा की मांग की है। साथ ही सरगुजा में जली मिली युवती की शिनाख्त कर उसके भी आऱोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है।