Oct 5, 2019
मनोज मिश्ररेकर - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह कल राजनंदगांव पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा की राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक ली और केंद्र सरकार के द्वारा हटाए गए धारा 370 के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी भी दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत आज राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के द्वारा हटाये गए धारा 370 के संबंध में जानकारी दी और कहा कि धारा 370 - 35-ए हटाने का जो सपना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने साकार किया है। इस धारा की वजह से कश्मीर भारत का अंग होकर भी भारतीय कानून से अलग था। इस अधिनियम के हटने से यहां के लोगों का काफी भला होगा।
कांग्रेस को बताया अवसरवादी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम जन्मभूमि के निर्माण में बाधा पहुंचाती रही है। डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस को अवसरवादी पार्टी बताया। राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान के तहत राजनंदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने यहां जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की। इस दौरान आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर दावेदार भी बैठक में सक्रिय नजर आए और जोश खरोश से पूर्व मुख्यमंत्री का उन्होंने स्वागत भी किया।








