Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः उपचुनाव को लेकर धुंआधार प्रचार प्रसार जारी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे चित्रकोट

image

Oct 18, 2019

आशुतोष तिवारी - चित्रकोट उपचुनाव को लेकर सभी दलों का धुंआधार प्रचार प्रसार जारी है। कल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने चित्रकोट विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के लोहंडीगुड़ा और तोकापाल ब्लॉक में रैली व नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप के पक्ष में वोट करने की ग्रामीणों से अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 11 महीनों से बस्तर में सारे विकास कार्य ठप्प

अपने 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर बस्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 11 महीनों से बस्तर में सारे विकास कार्य ठप्प हो चुके हैं और कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं कर सकी है, न ही कोई नई योजना ला पाई है। पुराने विकास कार्यों को रोक दिया है। पिछले भाजपा शासनकाल के जितने भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। उसे सरकार ने बंद कर दिया है। चुनाव से पहले जनता से झूठे वादे किए। प्रदेश सरकार के खिलाफ बदला लेने के लिए भाजपा लच्छूराम कश्यप को जिताने के लिए पूरी तरह से भाजपा जुटी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे जिस प्रत्याशी को घिसा-पीटा बोल रही है। वह प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के 90 विधायक में सबसे सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब जीतने वाला विधायक रह चुके हैं। लच्छुराम कश्यप पढ़े लिखे शिक्षक, मुखरवक्ता अपनी बात दमदारी से रखने वाले जिनको विधानसभा ने सम्मानित किया है। इनका अपमान करने का कांग्रेस को कोई हक़ नहीं है।