Loading...
अभी-अभी:

सेमरियाः गांधी जी की 150वीं जयंती पर सांसद रीवा की पदयात्रा पहुंची सेमरिया

image

Oct 18, 2019

मनोज मिश्रा - महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उप्लक्ष्य में पूरे भारत में चल रही पदयात्रा के तारतम्य में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की पदयात्रा सेमरिया पहुंची। जहाँ पदयात्रा का स्वागत सेमरिया विधायक के.पी. त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने किया। सेमरिया में ग्राम मौहरा स्थिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हायर सेकंडरी विद्यालय के समारोह कार्यक्रम से प्रारंभ हुई। जहाँ कार्यक्रम महात्मा गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।

पदयात्रा में सम्मलित हुए सेमरिया विधायक सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता

यात्रा ग्राम पंचायत मोहरा से प्रारंभ होकर डढ़िया, पटेहरा, तिघरा, लैन बधरी होकर ग्राम पंचायत बधरा में रात्रि विश्राम किया। जहां सांसद, विधायक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता वन यूज प्लास्टिक को पूर्णतः उपयोग न करने सहित वृक्षारोपण करने एवं गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। इसके लिए गांव-गांव समझाइस दी गई। कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आज भेलौड़ी, अहारी टोला, बिरखाम, कपसा, साव, खैरहाई पोखरी से होते हुये यात्रा बहुरीबांध में समापन किया जाएगा। इस दौरान सेमरिया विधानसभा के समस्त मंडल के पदाधिकारी सहित कार्यकता उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने बच्चों को साफ सफाई हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों को बड़े हुए नाखूनों को स्वयं अपने हाथ से काटा।