Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः रामगढ़ महाकवि कालीदास द्वारा रचित महाकाव्य मेघदूतम की रचना स्थली पर महोत्सव

image

Jun 18, 2019

राम कुमार यादव- सरगुजा जिले में आषाढ़ माह के पहले दिन मनाए जाने वाले रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ कल हो गया। जिला मुख्यालय के राजमोहनी देवी भवन मे आय़ोजित रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं के साथ ही काफी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरगुजा का रामगढ़ महाकवि कालीदास द्वारा रचित महाकाव्य मेघदूतम की रचना स्थली है।

प्राकृतिक धरोहर और मान्यताओं के काऱण पिछले दो दशक से रामगढ़ महोत्सव मनाने की परंपरा

सरगुजा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर रामगढ़ की पहाडी का इतिहास काफी प्राचीन है। यहां मौजूद प्राकृतिक धरोहर और मान्यताओं के काऱण पिछले दो दशक से रामगढ़ महोत्सव मनाने की परंपरा है। आषाढ़ के पहले दिन आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। जिसके तहत पहले दिन का कार्यक्रम जिला मुख्यालय अम्बिकापुर और दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम खूबसूरत रामगढ़ पहाडी के नीचे होता है। इस बार भी इस महोत्सव की शुरूआत कल से शुरु हो गया है। जिसका समापन आज रामगढ़ में होगा। इधर पहले दिन रामगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पंहुचे श्री सिंहदेव ने रामगढ़ महोत्सव और रामगढ़ के महत्व पर प्रकाश डाला।

यहीं महाकवि कालीदास ने अपने महाकाव्य मेघदूतम की रचना की थी

सरगुजा जिले का रामगढ़ का इतिहास काफी प्राचीन है। यहां विशेष आकार की पहाडी के सबसे ऊपर एक शिव मंदिर और मीठे पानी का प्राचीन तालाब है। पहाडी की तराई में एक बडी गुफा है। इतिहास के जानकार इस गुफा का विश्व की सबसे प्राचीनतम नाट्यशाला मानते हैं। जहां पुराने समय में नाट्य मंचन होता था। इतना ही नहीं देश के नामचीन इतिहासकार और साहित्यकारों का मानना है कि रामगढ़ में ही महाकवि कालीदास ने अपने महाकाव्य मेघदूतम की रचना की थी। यही सब वजह है कि सरगुजा जिले का रामगढ़ देश विदेश के शोधकर्ताओं और साहित्यकारों के लिए विशेष महत्व का स्थान है। इन सब कारण से पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से प्रशासन द्वारा यहां पर महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। इस बार भी प्रशासन इस आय़ोजन को सफल बनाने में जुटा है।

गौरतलब है दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव मे हर साल की तरह इस बार भी देश के नामचीन साहित्यकारों के यहां पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही आज दूसरे दिन रामगढ़ में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के चर्चित कलाकारों का जमावडा भी लगेगा। जिसका लुफ्त उठाने प्रदेश औऱ पडोसी प्रदेशों से भी लोग मौजूद रहेंगे।