Loading...
अभी-अभी:

सुकमाः जिले में रेड अलर्ट जारी, बाढ़ जैसे हालात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

image

Aug 8, 2019

शिवा यादव- सुकमा जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते सबरी का जल स्तर बढ़ रहा है। सुकमा के कोण्टा में घरों तक पानी पहुंचने के कारण प्रशासन व पुलिस की टीम लगातार लोगों को खाली करवा रही हैं, प्रशासन द्वारा लोगों के रहने का भी इंतजामात किये गए है। कई इलाकों में जलभराव होने से लोग फंस गए। इन लोगों को नाव के जरिए रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। अंदरूनी इलाकों में फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। जवान नाव के जरिए लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा में गोदावरी और शबरी नदी उफान पर हैं। कई दिन से आवागमन बाधित है। इसके अलावा किस्टाराम का भी संर्पक टूट चुका है। वहीं धर्मापेंटा के पास पुल पर पानी बह रहा है। जिला मुख्यालय में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी के उस और दो दर्जन पंचायत व उड़ीसा का मलकानगिरी जिला है। जिससे बीते 20 घंटो से संर्पक टूटा हुआ है।

सबरी व गोदावरी का पानी NH 30 पर पहुंचा

लगातार हो रही बारिस के चलते तेलंगाना छत्तीसगढ़ ओडिसा का संपर्क टूटा, बात की जाय सुकमा जिले की सुकमा नगर पे सबरी का पानी नगर में आने लगा है, दूसरी ओर कोण्टा भद्राचलम मार्ग भी बंद हो गया है। सबरी व गोदावरी का पानी NH 30 पर आने के चलते सुकमा जिला के कोण्टा पुलिस की टीम भी मौजूद, कोण्टा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा डुबान क्षेत्र के स्कूलों को अवकाश दे दिया गया है। पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में लगातार बारिश हो रही है। दोरनापाल के पास दुब्बाटोटा इलाके में शबरी नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण NH-30 पर पानी भर गया और आवागमन बाधित रहा। वही जगह-जगह पुलिस बल, सीआरपीएफ व जिला प्रशासन के लोगों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।