Loading...
अभी-अभी:

महासमुंदः रूपकुमारी चौधरी बनी महासमुंद भाजपा की नई जिला अध्यक्ष

image

Nov 18, 2019

रेखराज साहू - महासमुंद में जिला भाजपा का चुनाव कल संपन्न हो गया। बसना के पूर्व विधायक औऱ संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद भाजपा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने रूपकुमारी को एक बार फिर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही भाजपा के चुनाव परिवेक्षक ने जिला महामंत्री के रूप में युवा नेता प्रदीप चंद्राकर का नाम घोषित किया है और साथ ही साथ हर ब्लॉक से एक प्रदेश प्रतिनिधि का नाम भी घोषित किया है। कल दिनभर चले गहमागहमी और बंद कमरे में घंटों चली बैठक के बाद भाजपा के चुनाव परिवेक्षक श्याम बैस ने नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। जिसके बाद एक बार फिर भाजपा में गुटबाजी सामने आई और भाजपा नेता डॉ. विमल चोपड़ा का खेमा चुनावी प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे।

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के गुट ने विवाद के साथ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि पांच दावेदारों के बीच बसना की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी का नाम जिलाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचन में तय किया गया। गौरतलब है कि कल जिला भाजपा कार्यालय में रायपुर से आए निर्वाचन अधिकारियों को भाजपा अध्यक्ष एवं चार प्रदेश प्रतिनिधियों का चयन करना था। शेष जिला पदाधिकारियों का चयन बाद में होना था। बावजूद इसके एक अध्यक्ष पद के दावेदार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के गुट ने विवाद के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विवादस्पद चुनाव पर सभी गुट के नेताओं ने अलग-अलग बयानबाजी कर गुटबाजी को हवा दे दी है। हालांकि एक ओर जहां नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रूपकुमारी संगठन के लोगों के साथ मिलकर काम करने और सभी को साथ लेकर चलने की बात करने के साथ, हाल ही के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनौती मान रही है। वहीं भाजपा के आला नेता हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकने की बात कर रहे है।