Loading...
अभी-अभी:

भ्रष्टाचार भगाओ, झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत

image

Oct 1, 2018

वैभव शिव पाण्डेय - आम आदमी पार्टी भी भाजपा और कांग्रेस के बीच पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है आम आदमी लगातार कोई न कोई अभियान चलाकर सुर्खियों में बनी रहती है अब आप की ओर से 2 अक्टूबर से भ्रष्टाचार भगाओ, झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत की जा रही है यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी के साथ अल्का लांबा, सुशील गुप्ता झाड़ू अभियान के लिए छत्तीसगढ़ पहुँच चुके हैं।

यात्रा धमतरी खरसिया एवं कोरबा से आरंभ

पत्रकारवार्ता में गोपाल राय ने कहा कि बीते 15 सालों में हुई छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और बदहाली भाजपा सरकार की देन है प्रदेश की रमन सरकार ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर दिया है इसी वजह से आज प्रदेश की ढाई करोड़ जनता इस सरकार को बदल कर नई सरकार बनाने बेचैन है आम आदमी पार्टी द्वारा बापू की जयंती के दिन 2 अक्टूबर से प्रदेश की चार दिशाओं में दन्तेवाड़ा धमतरी खरसिया एवं कोरबा से आरंभ हो रही भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू चलाओ यात्रा प्रारंभ कर रही है।

ओपी चौधरी का घोटाला आयेगा जन-जन के सामने

इस यात्रा के दौरान जन सभा के माध्यम से रमन सरकार एवं उनके मंत्री के भ्रष्टाचार एवं घोटालों जैसे पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी का दन्तेवाड़ा ज़मीन घोटाला, अगस्ता वेस्टलेन्ड हेलीकॉप्टर खरीदी, जलकी की शासकीय भूमि पर कब्जा कांड,  भदौरा ज़मीन घोटाला, आय से अधिक संपत्ति अर्जन, शिक्षा मंत्री की पत्नी के स्थान पर अन्य का परीक्षा देने के मामलों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जायेगी।