Loading...
अभी-अभी:

लोकसभा प्रदेश सहप्रभारी सतीश उपाध्याय पहुँचे मण्डला,कार्यकर्ताओं से मिल कर आगामी चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

image

Mar 4, 2019

अमित चौरसिया- भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मण्डला लोकसभा संचालन समिति की बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लोकसभा क्षेत्र के 2535 बूथों में पार्टी के कार्यक्रम एवं वर्तमान समय तक चुनावी कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के इस महायुद्ध में साधारण काम से नहीं, बल्कि सतत संपर्क, संवाद और समन्वय के साथ कार्य करने से अच्छा नतीजा मिलेगा। मेहनत और परिश्रम का राजनीति में कोई विकल्प नहीं है। सिर्फ संचार माध्यमों के भरोसे बेहतर परिणाम की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रदेश की सरकार पर लगाया आरोप कमलनाथ की सरकार आते ही बढ़ रहे अपराध

सतीश उपाध्याय ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा चुनाव हारी नहीं है और कांग्रेस चुनाव जीती नहीं है। हर सरकार की अपनी उम्र होती है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ साठ दिनों में ही अपना वचन पत्र पूरा नहीं करने पर, लगातार हो रही हत्याएं, फिरोती जैसे मामलों के कारण बदनाम हो रही है। मध्यप्रदेश का किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। जहां एक तरफ छतीसगढ़ की सरकार किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये दे रही है, तो वहीँ मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सिर्फ 1700 रूपये दे रही है। साथ ही बोनस भी नहीं दे पा रही है। सरकार किसान की मेहनत का मूल्य न समझ कर भेदभाव कर रही है। वहीँ देश की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ देश के सभी वर्ग के लोगों के साथ सामान व्यवहार और सम्मान के साथ देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा लोकसभा का यह चुनाव देश के सम्मान और नवनिर्माण के लिए होगा। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ट नेताओं के साथ साथ व्यापारी संगठन, पत्रकार और अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट कर देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, विधायक देव सिंह सैयाम भी उपस्थित रहे।