Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, गुस्साये लोगों ने किया चक्काजाम

image

Oct 10, 2019

भूपेन्द्र सिंह - दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकू बाजी की घटना ने क्षेत्रवासियों को हिला कर रख दिया। चाकू बाजी में घायल युवक को रायगढ़ अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर ग्रामीण आक्रोशित हो कर चक्काजाम कर सड़क पर बैठ कर आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। चाकूबाजी कर एक युवक को घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आरोपी अक्षय सतनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह शहर से लगे महापल्ली में दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व युवक किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगे। जिसे गांव के युवकों द्वारा मारपीट न करने और शांति पूर्ण ढंग से दुर्गा विसर्जन होने देने की समझाइश दी गई। समझाइश देने के बाद आरोपी युवक अक्षय सतनामी द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। बीच बचाव में एक युवक अमित यादव घायल हो गया, जिसे रायगढ़ अस्पताल लाया गया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण सड़क पर बैठ कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस तुरंत ही आरोपी की तलाश में जुट गई और आरोपी अक्षय सतनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये असामाजिक तत्व हर साल दुर्गा विसर्जन के दौरान हंगामा करते हैं। जिनकी वजह से गांव में अशांति होती है। इस वर्ष भी इस युवक की वजह से गांव में अशांति उतपन्न हुई। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर के बाद तनाव कम हो गया।