Loading...
अभी-अभी:

रायपुर के निजी अस्पताल में बदल गए दो महिलाओं के शव, पढ़िए पूरी खबर

image

Aug 13, 2018

सुशील सलाम : राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल के द्वारा की गई लापरवाही के चलते महिलाओं के शव आपस में बदल गए। कोरर क्षेत्र के तुयेगहन आदिवासी महिला के घर झारखंड की एक मुस्लिम महिला का शव भेज दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने झिल्ली में लपटे शव को खोलकर देखा। 

जानकारी के अनुसार कोरर क्षेत्र की आदिवासी महिला लता दर्रो जो कि शिक्षाकर्मी के पद पर पदस्थ थी उसके गर्भवती होने पर उसे ऑपरेशन के लिए रायपुर पंडरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई, साथ ही उसी दौरान झारखंड की मुस्लिम महिला रिजवाना जो कि ह्रदय रोग से पीड़ित थी उसकी भी मौत उसी दिन हुई। जिसके बाद आदिवासी महिला के परिजनों को कपड़े और झिल्ली में लिपटा शव सौपा गया और वो उसे लेकर कोरर के लिए रवाना हो चुके थे तभी झारखंड की महिला के परिजन भी शव लेने पहुचे और उन्होंने शव के चेहरे से कपड़ा हटाया तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरन्त अस्पताल के लोगो को सूचित किया कि यह शव रिजवाना का नही है, जिसके बाद आननफानन में अस्पताल प्रबंधन ने लता दर्रो के परिजनों को फोन पर सूचना दी कि जो शव वो लेकर निकले है वो लता का नही है।

जिसके बाद लता के परिजन शव लेकर फिर वापस रायपुर रवाना हुए और अस्पताल पहुंच कर लता का शव लेकर उसका अंतिम संस्कार किया। वही रिजवाना के परिजन भी उसका शव लेकर रवाना हो गए है। अस्पताल की लापरवाही से दो महिलाओं का शव अलग घर में नही बल्कि अलग धर्म मे ही चला गया था। सभी धर्म में अंतिम क्रिया की अलग विधि और मान्यता होती है ऐसे में अस्पताल की लापरवाही को लेकर परिजन कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।