Loading...
अभी-अभी:

चुनाव आते ही जनप्रतिनिधियों व दावेदारों में मची वोटरों को साधने की होड़

image

Sep 28, 2018

आशु तिवारी : चुनाव के नजदीक आते ही अब सभी जनप्रतिनिधियों व दावेदारों में वोटरों को साधने की होड़ मच गई है। वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने व चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दावेदार तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने क्षेत्रवासियों को उपहार बांटने का काम कर रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा के मौजूदा विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार संतोष बाफना ने भी एक मिलन समारोह का आयोजन कर  शहर के 48 वार्डों की महिला समूहों को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम को लेकर जहां कांग्रेस ने चुनावी स्टंट का आरोप लगाया है वहीं कुछ महिलाओं ने अव्यवस्था की शिकायत करते हुए मायूस होकर खाली हाँथ लौटने की बात कही है।

वीओ 01- दरअसल जगदलपुर विधानसभा के विधायक संतोष बाफना ने शहर के कपूर लॉन में महिलाओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया था, और इस आयोजन में 48 वार्ड की सभी महिला समूहों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विधायक संतोष बाफना को महिलाएं राखी भेंट कर रही थीं, और विधायक प्रत्येक महिलाओं को उपहार के रूप में टिफिन के डब्बे दे रहे थे। आयोजन में उपहार बांटने की जानकारी पर आयोजन में आने वाली महिलाओं की संख्या उम्मीद से ज्यादा हो गई। जिससे पूरा आयोजन स्थल महिलाओं से भर गया और पूरी व्यवस्था चरमरा गई। भरी धूप में महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। ऐसे में कई महिलाएं मायूस होकर खाली हाँथ ही लौटने का मन भी बना रही थी। एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें मिलन समारोह में उपहार देने की बात कहकर लाया गया था, पर घंटों इंतजार के बाद भी उनका नम्बर नही आया। जिससे निराश होकर वो खाली हाँथ ही वापस जा रही हैं। वहीं इस आयोजन पर कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह एक चुनावी स्टंट मात्र है। पित्र पक्ष के दौरान जब सारे शुभकार्य बंद कर दिए जाते हैं तो ऐसे में भाजपा के विधायक राक्षबन्धन के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। भाजपा सिद्धांतों की पार्टी होने का दावा करती है और उनके ही विधायक इस तरह के काम करते हैं। साथ ही जिस तरह से उपहार का प्रलोभन देकर भाजपा विधायक द्वारा वोटरों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम में अव्यवस्था व महिलाओं की शिकायत और कांग्रेस के पितृपक्ष में आयोजन के आरोप पर आयोजनकर्ता भाजपा विधायक संतोष बाफना ने कहा कि भीड़ के बढ़ जाने पर इस तरह की अव्यवस्था हो ही जाती है। और यह भारतीय मान्यता के अनुसार समय कभी खराब नही होता चाहे वह पितृपक्ष का समय ही क्यों न हो। मैं स्वयं इसी मान्यता पर विस्वास रखता हूँ।