Loading...
अभी-अभी:

नाबालिक लड़की का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, 6 घंटे में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Nov 13, 2018

टीएल सिन्हा : मगरलोड -ब्लॉक मुख्यालय थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव की नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर ग्राम मुरमुरा के भुनेश्वर ध्रुव पिता राम सिंह ध्रुव 24 वर्ष थाना पांडुका अपने साथ 2 नवंबर को ले गया और उसके साथ गांव से बाहर रहकर दुष्कर्म करते रहा नबालिक  लड़की के पिता ने 11 नवंबर को मगरलोड थाना में आकर गुमशुदगी की सूचना दी पुलिस तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर ग्राम मुरमुरा  में दबिश देकर पूछताछ किया  जहां लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म युवक द्वारा करते रहा पुलिस नाबालिग लड़की के साथ भुनेश्वर को मगरलोड  थाना में लाकर पूछताछ एवं  डॉक्टरी चेक अप कराया गया  नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म पुष्टि हुई मगरलोड पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 306/18 दर्ज कर धारा 376, 363,366,8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

लड़की की उम्र  17 साल  10 माह  की है लड़की छुटकारा पाने के लिए कई दिन से प्रयास कर रही थी लेकिन   छुटकारा नहीं मिल रहा था  मगरलोड पुलिस महज 6 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई कर रही है इस कार्रवाई में थाना प्रभारी  पौरुष पूरे के  साथ थाना के जवानों का विशेष योगदान रहा त्वरित कार्रवाई होने पर नाबालिक लड़की के परिवारों ने  पुलिस की सराहना की है।