Loading...
अभी-अभी:

शातिर चोरनी, पानी पीने के बहाने से घर में घुस कर चुराये जेवर

image

Feb 28, 2019

हेमन्त शर्मा- थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत अनुपम नगर में हुये लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 25 फरवरी की रात्रि थाना पंडरी क्षेत्र के अनुपम नगर स्थित मकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रार्थी को घर में अकेला पाकर चोरी करने की नियत से पानी मांगने के बहाने आरोपी ने मकान में प्रवेश किया था। आरोपी ने बड़ी ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दी थी। मौका पाकर चंद समय में ही आलमारी के लॉकर को चाबी से खोलकर, सोने चांदी के जेवरात उठा फरार हो गयी थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की संपूर्ण सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं। जप्त मशरूका की कीमत लगभग 2,72,900/- रूपये है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनुपम नगर में मनीष शाह के मकान में पिछले 15 वर्षो से अपने परिवार पत्नी व बेटी के साथ रहता है तथा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 25 फरवरी को प्रार्थी की पत्नि प्रमिला बाई व बेटी श्रद्धा दोनों शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पेन्ड्रा फिगेंश्वर गये है। प्रार्थी घर पर अकेला था। दिन में काम पर गया था और शाम को लगभग 6.00 बजे घर वापस आया। घर पर ही था कि रात करीबन 10.30 बजे के लगभग खाना बनाने के बाद, घर के लान में टहल रहा था प्रार्थी, तभी एक महिला गेट पर आयी और पीने के लिये पानी मांगने लगी। प्रार्थी उस महिला से उसका नाम पूछा तो अपना नाम नेहा वर्मा पिता मनोहर वर्मा, उम्र 20, निवासी संतोषी नगर रायपुर की रहने वाली बताया।

अलमारी का लॉकर खोल कर चुराये जेवर

प्रार्थी पानी लेने किचन में गया, तभी वह महिला घर के अंदर घुसकर बैठ गई। प्रार्थी ने उसे पानी पिलाया। उसके बाद यह कुछ समय घर के अंदर ही थी। प्रार्थी के घर में कोई महिला नहीं होने से वह गेट के बाहर आ गया। थोडी देर बाद वह महिला चली गई। उस महिला के जाने के बाद प्रार्थी अपने घर के अंदर गया, तो देखा कि रूम के अंदर रखी लोहे की अलमारी में चाभी लगी थी। प्रार्थी आलमारी खोलकर देखा तो अलमारी का लॉकर खुला हुआ था तथा लॉकर के अंदर रखा एक नग सोने का रानी हार, वजनी करीबन 40 ग्राम, एक नग सोने का नेकलेस, वजनी करीबन 16 ग्राम, एक नग सोने की चैन वजनी करीबन 19 ग्राम, एक नग सोने की अंगुठी वजनी करीबन 06 ग्राम, एक जोड़ सोने की बाली वजनी 06 ग्राम, एक जोड चांदी का पायल वजनी करीबन 22 तोल, एक जोड चांदी का पायल वजनी करीबन 12 तोला, 10 नग चांदी के सिक्के वजनी करीबन 100 ग्राम नहीं था।

एसपी के दिशा निर्देश में थाना पंडरी की टीम द्वारा उक्त महिला आरोपी गिरफ्तार

उक्त महिला, जिसने अपना नाम नेहा वर्मा बताया था, ने प्रार्थी के घर के आलमारी में रखें उक्त सोने एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गयी। जिस पर उक्त महिला के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 69/19 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद एसपी आरिफ एच शेख के दिशा निर्देश में थाना पंडरी की टीम द्वारा उक्त महिला आरोपी की तलाश आरंभ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया, जाकर प्रार्थी से घटना व उक्त महिला के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास करने के साथ-साथ मुखबिर लगाये गये। इसी दौरान टीम को महिला आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर थाना पंडरी की टीम द्वारा उक्त महिला को पकड़ने में सफलता प्राप्त किया गया।