Loading...
अभी-अभी:

बलौदाबाजार जिले में 11 किलो बारूद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

image

Apr 13, 2019

अखिल मानिकपुरी : बलौदाबाजार जिले के भटगांव थाना पुलिस ने आज शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर चिकनीडिह से अवैध 11 किलो बारूद के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भटगांव थाना पुलिस सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति घर के बड़ी में बारूद छुपा कर अलग अलग जगह पर रखे है। जिसकी जानकारी भटगांव पुलिस को मिलते ही चिकनीडीह जा कर दो अलग अलग जगह पर छापेमारी करने पर आरोपी, भीम चन्द्रा, सकराम चन्द्रा के बड़ी में 11,किलो अवैध बारूद बरामद किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।